आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में किराया कम करने की मांग की गई है. किराया इतना अधिक है कि साहित्यिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थाएं पैसे के अभाव में कार्यक्रम नहीं कर पाएंगीं।. कैफेटेरिया भी खोलने की मांग
आगरा के सूरसदन में किराया कम करने की मांग की गई है. मंगलवार को वैडिंग एंड ईवेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया से मुलाकात की और कहा कि सूरसदन में एक कैफेटेरिया खोला जाए और धार्मिक, नृत्य, सामाजिक, नाटक, कवि सम्मेलन, ग़ज़ल, भजन, स्कूल, कॉलेज आदि के कार्यक्र्म के लिए बढ़ी दरों को कम किया जाए.

एडीए उपाध्यक्ष को यह ज्ञापन एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज तिवारी के नेतृत्व में दिया गया. उन्होंने कहा कि सूरसदन में आरक्षित करके कार्यक्रम करने की दरें 6.1.2022 से बढ़ा दी गई हैं. किराया इतना अधिक है कि साहित्यिक, सामाजिक और धार्मिक आदि गतिविधियों में कमी आएगी, क्योंकि संस्थाएं पैसे के अभाव में कार्यक्रम नहीं कर पाएंगी. इसके अलावा मांग की गई कि सूरसदन के पिछले खुले भाग में एक कैफेटेरिया बनाया जाए जिससे कि सूरसदन प्रांण में ही लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था हो. एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कैफेटेरिया बनाने के लिए अपनी सहमति संस्था को दी है तथा बढ़ी दरें कम करने के लिए विचार करने को कहा है.