आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन. पापा संस्था के साथ अभिभावकों ने दिया धरना
आगरा में स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रोग्रेसिव सोसिएशन आफ पेरेंट्स यानी पापा टीम ने आंदोलन किया है. टीम पापा के संस्थापक दीपक सिंह सरीन के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर सोमवार को धना दिया गया. इस धरना प्रदर्शन में बच्चों के अभिभावक भी शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के नाम मांग पत्र सौंपा.
ये की गईं मांगें
कोरोना काल के दौरान ली गई फीस में से 15 फीसदी फीस समायोजित हो
एनसीईआरटी की किताबें स्कूल में लगाई जाएं
यूनिफाम्र पांच साल से पहले नहीं बदली जाएं
10 फीसद से अधिक फीस वृद्धि नहीं की जाए