आगरालीक्स…आगरा में कैनोपी से सिम खरीदते थे. फिर दुबई, थाईलैंड से की जाती थी ठगी. इंटरनेशनल गैंग के 10 सदस्य पकड़े, इनमें तीन महिलाएं
आगरा की थाना किरावली पुलिस और साइबर सेल ने आनलाइन ठगी करने वाले इंटरनेशन गैंग के 10 सदस्यों को अरेस्ट किया है. इस गैंग में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. ये लोग आगरा में कैनोपी से सिम कार्ड खरीदते थे और फिर दुबई और थाईलैंड में बैठकर आगरा सहित अन्य जिलों में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे.
भारी संख्या में सिम, एटीएम कार्ड सहित कई चीजें बरामद
पुलिस ने इस गैंग के पास से 420 सिम, 7 क्यूआर कोड, स्वैप मशीन, बैंक खातों के डॉक्युमेंट्स, 54 एटीएम बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार गैंग के सदस्य कैनोपी लगाकर सिम बेचने वालों से 50 का सिम 500 रुपये में खरीद लेते थे और फिर तीन हजार में दुबई और थाईलैंड में बैठे ठगों को बेच देते थे.
दुबई और थाईलैंड के ठग फर्जी खाते खुलवाकर सिम के माध्यम से यूपीआई खाता तैयार करते थे. फिर फर्जी ट्रेडिंग कंपनी बनाकर ठगी की रकम को स्वैप मशीन से नए खातों में डालकर काले धन को सफेद किया जाता था. आगरा के लोगों को बहलाकर उनकी आईडी ले ली जाती थी.