आगरालीक्स…आगरा में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट. तापमान 7 डिग्री से भी नीचे पहुंचा. जानिए मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में सर्दी अपने चरम पर पहुंचना शुरू हो गई है. आज 25 दिसंबर को पहली बार आगरा का तापमान इस सीजन में 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा है. यही नहीं अधिकतम तापमान भी अब 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है. मौसम विभाग ने आगरा में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया हुआ है. आने वाले दिनों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है तो वहीं अधिकतम तापमान में भी तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी.

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है.