आगरालीक्स…आगरा में आज धूप निकली लेकिन कल घना कोहरा के आसार. मौसम विभाग का अलर्ट. जानिए तापमान का पूरा अपडेट
आगरा में आज दिन के समय निकली धूप ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान देने का काम किया. पिछले तीन चार दिनों से कड़ाके की सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुटा रखी है. गलनभरी सर्दी के कारण हाल बेहाल है. खासकर बुजुर्ग और बच्चों का ध्यान रखकर उन्हें कमरे के अंदर ही रखा जा रहा है लेकिन आज दिन में निकली धूप ने लोगों को राहत देने का काम किया. लेकिन शाम होने के बाद फिर से गलनभरी सर्दी हो गई. इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम है तो वहीं न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज निकली धूप के कारण शनिवार को घना कोहरा छाने के आसार हैं. आगरा में शनिवार सुबह घना कोहरा छा सकता है. इसके अलावा गलनभरी सर्दी जारी रहेगी. तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी हो होगी लेकिन अभी ठंड का कहर जारी रहेगा.