आगरालीक्स…आगरा में अभिजीत भट्टाचार्य सजाएंगे अपने के गीतों की महफिल. ‘चलने लगी हैं हवाएं…’जैसे गानों पर झूमेंगे आगराइट्स..वीडियो में देखें पूरी जानकारी
चलने लगी हैं हवाएं…हो या जरा सा झूम लूं मैं…जैसे गाने जब बजते हैं तो हर कोई झूमने पर मजबूर हो जाता है. इन गानों को अपनी आवाज देने वाले बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य आगरा आ रहे हैं. आगरा में वे अपनी सुरों की महफिल में आगराइट्स को झूमने को मजबूर कर देंगे. अभिजीत भट्टाचार्य ने वीडियो के जरिए अपने कार्यक्रम की पूरी जानकारी आगरावासियों को दी हैं.
वीडियो में अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि वह 9 फरवरी को आगरा आ रहे हैं और एसएनजे में अपना कार्यक्रम पेश करेंगे. यह कार्यक्रम अमर चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया जा रहा है जिसके मुख्य आयोजनकर्ता अनुज कुलश्रेष्ठ, निपुण जैन और लक्ष्मी अग्रवाल हैं. वीडियो में अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने प्रोग्राम की जानकारी देते हुए इन सभी को धन्यवाद दिया है और कहा है कि वह 9 फरवरी को अपने गीतों से आगरावासियों को झुमाने आ रहा हूं.