आगरालीक्स….आगरा आ रहे हैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक. शनिवार को आगरा में चल रही योजनाओं को देखेंगे. अस्पतालों का भी कर सकते हैं औचक निरीक्षण, कार्यक्रम जारी
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को आगरा आ रहे हैं. वे आगरा में चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे. इसके बाद वह भाजयुमो के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. जारी कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम शनिवार दोपहर को एक बजे आगरा खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगे और यहां से सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे. दो बजे संजय प्लेस स्थित विकास भवन पहुंचेंगे जहां वह आगरा में चल रहे विकास की विभिन्न योजनाओं व कार्यों के प्रगति की समीक्षा करेंगे. शाम को वह फतेहाबाद स्थित एसएनजे गोल्ड पहुंचेंगे, जहां वह भाजयुमो के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे..

अस्पतालों का कर सकते हैं औचक निरीक्षण
डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक अपने आगरा आगमन के दौरान एसएन और जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं, हालांकि इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन डिप्टी सीएम कई बार अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर चुके हैं. इससे पहले 14 मई को अचानक एसएन इमरजेंसी का निरीक्षण करने पहुंच गए थे. मथुरा से लौटत्े समय डिप्टी सीएम अचानक एसएन इमरजेंसी पर आकर रूक गए और इमरजेंसी में घुसते ही उनहोंने तीमारदारों से पूछताछ करना शुरू कर दिया था. मरीजों और उकने इलाज की व्यवसािाओं के बारे में सीधे लोगों से ही जानकारी ली थी. डिप्टी सीएम के आगरा गाने से डॉक्टरों में हड़कंप मच गया था.