आगरालीक्स…आगरा में आज डिप्टी सीएम ने कैलाश मंदिर में की पूजा. रामलाल वृद्धाश्रम में हुए विश्व शांति उत्सव में भी हुए शामिल. सर्किट हाउस में लगाया जनता दरबार..
अपने दो दिन के आगरा दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दूसरे दिन शुक्रवार को जनता दरबार लगाया और लोगों की समस्याएं सुनीं. हालांकि यहां लोग अधिक संख्या में पहुंच गए. इस पर उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा सरकार पर भरोसा है, इसलिए अधिक लोग मिलने आ रहे हैं. पिछली सरकारों में सुनवाई नहीं होती थी लेकिन भाजपा सरकार में हर व्यक्ति की समस्या को सुना जाता है. सर्किट हाउस में लगे जनता दरबार में डिप्टी सीएम ने अधिकांश मामले खुद सुने और अधिकारियों को उनकी समस्याओं को खत्म् करने के लिए आदेश भी दिए. यही नहीं अधिकारियों को अगली बार उनके काम के अनुसार नंबर देने के लिए कहा.

इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सीधे कैलाश मंदिर पहुंचे. यहां उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, महानगर अध्यक्ष माननीय भानु महाजन, जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह, महामंत्री यादवेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष शैलु शर्मा, एवं सभी भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक किया. साथ ही पूजा अर्चना कर कैलाश मंदिर मठ महंत महेश गिरी जी महाराज एवं महंत चंद्रकांत गिरी जी एवं महंत गौरव गिरी गोस्वामी ने माल्यार्पण कर बाबा का प्रसाद भेंट किया. इसके बाद वे रामलाल वृद्धाश्रम में आयोजित विश्व शांति उत्सव में शामिल हुए. यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया.