आगरालीक्स…आगरा के जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में खाटू नरेश जन्मोत्सव कल. फूल बंगला और छप्पन भोग. रात 12 बजे तक कर सकेंगे दर्शन
शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी व श्याम बाबा के जन्मोत्सव के मौके पर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में फूल बंगला सजेगा। झिलमिल रोशनी से जगमगाते मंदिर में छप्पन भोग व आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा। प्रातः मंदिर के पट प्रातः 5 बजे मंगला आरती के साथ खुलेंगे।

मंदर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, विपिन बंसल, विकास गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिन में सुबह पांच बजे से दोपहर 2 बजे तक, इसके उपरान्त शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक दर्शन के लिए मंदिर के पट खुले रहेंगे। 101 मालाओं से श्याम बाबा के भव्य श्रंगार के साथ मंदिर परिसर को सतरंगी फूलों, टॉफी, चॉकलेट से सजाया जाएगा। रात 10 बजे से खाटू नरेश की भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।