Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Devotees became emotional after listening to Shriram Katha going on in Balkeshwar temple…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Devotees became emotional after listening to Shriram Katha going on in Balkeshwar temple…#agranews

141

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में चल रही रामकथा में सुनाया अयोध्या कांड. धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का फल देता है…

बल्केश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा में गुरुवार को अयोध्या कांड का श्रवण कराया गया, जिसमें बताया कि यह कांड चार फल देने वाला है- -धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की। इस कांड को पढ़ने से यह सब पुण्य अर्जित होते हैं।
मानस मर्मज्ञ पं.विजय शंकर मेहता ने व्यास पीठ से कहा कि अयोध्या कांड में सत्य का सूत्र दिया गया है। आज के समय में यह बहुत प्रासंगिक है, क्योंकि इन दिनों सत्य की आड़ में असत्य के खेल हो रहे हैं। इनसे बचने की प्रेरणा अय़ोध्या कांड में दी गई है। अयोध्या कांड में बताया गया है कि परिवार, समाज और व्यवसाय में सत्य का सामंजस्य करें तो अनेक संकटों से बचा जा सकता है।

मेहता जी ने कहा कि श्रीराम कथा में कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। भगवान पर भरोसे का नाम ही कथा है। भगवान को पाने के लिए अपनी ललक बनाए रखनी चाहिए। अपने जीवन में शिकायत को विराम दें और मौन रहना भी सीखें। कथा श्रवण के दौरान एक संकल्प अवश्य लेना चाहिए, ताकि हम अपने हृदय को कुछ तो पवित्र करें। महाराज जी ने कहा कि हनुमान चालीसा सबसे पहले बाबा तुलसीदास ने लिखी, लेकिन उसके प्रथम दोहे का उल्लेख अयोध्या कांड में किया गया है। इस कांड के नायक श्रीराम नहीं, भरत जी हैं। राजा जनक के दर्पण देख लेने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि हमारी कोई प्रशंसा करे तो उसमें प्रसन्न नहीं होना चाहिए। अपने मन के दर्पण में झांक कर देखना चाहिए कि क्या हम इस योग्य है, जो हमारी प्रशंसा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा खजाना हमारे अंदर विद्यमान है, जिसे हम जगह-जगह खोजते फिरते हैं। वह खजाना है हमारा ईश्वर, जो हमारे हृदय में विराजमान हैं।

महाराज ने 20 साल बाद एक बहुत बड़ा संकट शुरू होगा, ए ई यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस। कृत्रिम तरीके से विकसित की गई बौद्धिक क्षमता। युवक-युवतियों के जीवन को यह सब प्रभावित करेगा। इससे बचने का कवच ही राम कथा है, जिससे युवा पीढ़ी को सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में इंटरनेट और मोबाइल रूपी राक्षस ने हमारे परिवारों में प्रवेश कर लिया है। इस मौके पर मनीष अग्रवाल सरिता अग्रवाल विनीता गुप्ता नमिता गुप्ता,सोनी गुप्ता,कंचन गुप्ता,नेहा गुप्ता, आरती की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!