आगरालीक्स…स्टेशन से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आई युवती. ट्रेन के नीचे पटरियों पर फंसी. जीआरपी की सतर्कता, तत्परता और सूझबूझ से बची जान..देखें वीडियो
बुधवार को रेलवे स्टेशन मथुरा छावनी पर हैड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार व कृष्णकान्त प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान समय करीब 11.50 पर एक युवती, प्लेटफार्म नं 01 से मथुरा की तरफ जा रही मालगाडी की चपेट में आ गयी. यात्रियों ने जब यह देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया. इस पर प्लेटफार्म ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये अपनी जान की परवाह किये बिना सूझबूझ व अदम्य साहस का परिचय देते हुए मालगाड़ी को रुकवा गया.
इसके बाद बुरी तरह से घायल हुई महिला को ट्रेन के नीचे से निकालकर स्ट्रेचर व निजी वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय, जनपद मथुरा में भर्ती कराया गया तथा महिला के परिजनों को सूचना दी गयी. जिला चिकित्सालय द्वारा बाद प्राथमिक उपचार व परिजनो के आने पर महिला को बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है. महिला के परिजन व रेलवे स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों द्वारा पुलिस कर्मियों द्वारा सतर्कता, तत्परता एवं सूझबूझ से किये गये सराहनीय कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी. पुलिस अधीक्षक रेलवे, आगरा मो. मुश्ताक द्वारा महिला की जान बचाने वाले दोनों पुलिस कर्मियों को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जायेगा.