आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में जाम से राहत के लिए एमजी रोड के फुटपाथ को तोड़कर दो पहिया वाहनों के लिए अलग लेन का काम शुरू, हर पांच मिनट में मिलेगी ई बस। ( Agra News: Footpath demolish on MG Road for separate lane for Two wheelers, E Bus in every 5 minute#Agra )
आगरा में मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते एमजी रोड पर घंटों जाम लग रहा है, वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं। इसके लिए एमजी रोड पर आटो और ई रिक्शा पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही एमजी रोड पर 19 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां रोड सकरा है, खंभे लगे हैं या कोई और कारण हैं जिससे जाम लग जाता है।
सकरी जगह पर फुटपाथ तोड़कर दोपहिया वाहनों के लिए लेन
एमजी रोड पर कई ऐसी जगह हैं जहां मेट्रो के निर्माण के चलते बैरिकेडिंग करने से रोड सकरा हो गया है। इन स्थानों पर फुटपाथ को तोड़ कर रोड को चोड़ा किया जा रहा है और दोपहिया वाहनों के लिए अलग से लेन तैयार की जा रही है। जिससे दोपहिया वाहन चालक अलग लेन से निकल सकें और जाम भी ना लगे।
आगरा कैंट से भगवान टॉकीज तक 65 बस चलेंगी
एमजी रोड पर आटो और ई रिक्शा पर रोक लगा दी है। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए अभी 35 ई बस चलतीं थी इनकी संख्या बढ़ाकर 65 की जा रही है। भगवान टॉकीज से आगरा कैंट तक 65 ई बस चलेंगी और लोगों को हर पांच से 10 मिनट में बस मिल सकेगी।