आगरालीक्स …..आगरा में डायबिटीज, हाइपरटेंशन, कैंसर सहित अन्य बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, स्ट्रोक की भी समस्या बढ़ गई है।

एनएफएचएस -5 के अनुसार जनपद में 15 से ऊपर उम्र की 7.2 प्रतिशत महिलाएं और 8.2 पुरुष उच्च अनियंत्रित शुगर से और 16.8 प्रतिशत महिलाएं और 20.9 प्रतिशत पुरुष हाइपरटेंशन से ग्रसित हैं और इसके लिए दवाओं का सेवन कर रहे हैं। वहीँ 30 से 49 वर्ष की 0.3 प्रतिशत महिलाओं ने सर्वाइकल कैंसर के लिए और 0.3 प्रतिशत महिलाओं ने स्तन कैंसर की जांच कराई है।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना चाहिए। रोजाना व्यायाम करना चाहिए, समय से खाना खाना चाहिए और सही मात्रा में पोषण लेना चाहिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ रखना चाहिए। यदि किसी को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो क्षेत्रीय आशा की मदद लें या फिर नजदीकी स्वास्थ्य इकाई पर जाकर चिकित्सक से संपर्क करें