आगरालीक्स…. आगरा में मैरिज होम में डीजे पर डांस को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच चले लात घूंसे, दूल्हे को गोद में लेकर भागे बाराती। वीडियो हो रहा वायरल।

आगरा के शाहगंज क्षेत्र के मैरिज होम में गुरुवार को शादी थी। शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लात घूंसे चलने लगा। दूल्हा भी वहीं पास में था, वह भी आ गया। लात घूंसे चलने पर बाराती दूल्हे को गोद में लेकर बाहर की तरफ भाग गया।
जमकर हुआ हंगामा
बारात में जमकर हंगामा हुआ। मैरिज होम में हंगामे के सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ में डीजे पर गाने और खाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट की बात सामने आई लेकिन दूल्हा और दुल्हन पक्ष में से किसी ने तहरीर नहीं दी है। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।