आगरालीक्स …Agra News : आगरा की गर्मी और लू में डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं, सिर में दर्द और पैरों में दर्द से लोग परेशान हैं। ( Agra News : Diarrhea cases increases in Agra#Agra )
आगरा में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है दो दिन से अधिकतम तापमान 42 डिग्री बना हुआ है। दिन का तापमान बढ़ने से इलेक्ट्रोलाइट का असंतुलन होने लगा है। इससे ज्यादा देर तक धूप में रहने और बाजार के खाद्य पदार्थ का सेवन करने से उल्टी दस्त की समस्या होने लगी है।
ओआरएस का घोल लें
गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने से सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए ओआरएस का घोल लें। साथ ही सुबह 11 से शाम पर चार बजे तक धूप में जाने से बचें।