आगरालीक्स…Agra News : आगरा में केक पर लगाने वाले स्पार्कल की परीक्षण से हुए धमाके में दो कारोबारी की मौत, युवती गंभीर, 25 अप्रैल को थी शादी। ( Agra News : Two businessman died after blast during Sparkle testing in house#Agra)
आगरा के बल्केश्वर के भगवान नगर में गौरव बंसल के दो मंजिला मकान में भूतल पर स्पार्कल बनाने का काम होता था। स्पार्कल केक पर लगाए जाते हैं, इसमें बारूद का इस्तेमाल किया जाता है जिससे रोशनी निकलती है। शनिवार यानी 19 अप्रैल को स्पार्कल की टेस्टिंग के दौरान वहां रखे बारूद में विस्फोट हो गया था।
दो कारोबारियों की मौत
हादसे में गौरव बंसल, उनके पार्टनर आशीष जैन और काम करने वाले युवती मेघा बुरी तरह से जल गए थे। सोमवार को आशीष जैन की मौत हो गई, मंगलवार को गौरव बंसल ने भी दम तोड़ दिया।
25 अप्रैल को मेघा की शादी
हादसे में गंभीर घायल मेघा की 25 अप्रैल को शादी है, उसका इलाज चल रहा है।