आगरालीक्स …Agra News : आगरा में ताजमहल पर वायु प्रदूषण की केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्मार्ट सिटी के सेंसर की रिपोर्टों में अंतर, आज सुबह का एक्यूआई देखें। ( Agra News : Difference in AQI of CPCB, UPCB & Smart City at Taj Mahal #Agra )
ताजमहल पर नवंबर में प्रदूषण के आंकड़े केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए हैं। इसमें 10 से 19 नवंबर के बीच 10 दिन ताजमहल पर हवा की गुणवत्ता खराब रही, एक्यूआई ज्यादा रहा। जबकि ताजमहल पर ही इसी अवधि में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों में दो दिन ही कवा खराब रही। जबकि स्मार्ट सिटी के सेंसर ने 10 दिन तक खतरनाक स्थित बताई। आगरा के पर्यावरणविदों ने जांच की मांग की है।
आगरा का 2 दिसंबर का सुबह का एक्यूआई
आगरा में सुबह सात बजे का एक्यूआई 112 दर्ज किया गया। जबकि 100 से कम होना चाहिए।
अलग अलग क्षेत्रों का एक्यूआई
शाहजहां गार्डन 123
सेक्टर तीन बी आवास विकास कॉलोनी 123
रोहता 117
शास्त्रीपुरम 115
संजय प्लेस 104
मनोहरपुर, दयालबाग 88