Saturday , 15 November 2025
Home आगरा Agra News: Discussion on making women aware of their rights and strengthening them took place in Agra College…#agranews
आगरा

Agra News: Discussion on making women aware of their rights and strengthening them took place in Agra College…#agranews

आगरालीक्स….आगरा कॉलेज में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें मजबूत बनाने के पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो आरके श्रीवास्तव ने कहा कि आगरा कॉलेज, आगरा में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और जागरूकता के लिए ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें मजबूत बनाना है ताकि वे समाज में सुरक्षित और आत्मनिर्भर रहें।

विधि विशेषज्ञ डा निधि शर्मा ने “विशाखा गाइडलाइन” के ऊपर बोलते हुए कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न एवं उससे संबंधित विधिक नियमों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकार, कानूनी सहायता, और सरकारी मंजूरी के बारे में जानकारी देना है। इसके साथ ही, इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना भी एक प्रमुख लक्ष्य है।

कार्यक्रम संयोजक प्रो रचना सिंह ने महिलाओं के अधिकार और उनके सिद्धांतों पर विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने कहा कि छात्रों को कार्यस्थल पर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। प्रो अंशु चौहान ने महिलाओं के संरक्षण, कानूनी सहायता और उनकी आत्मरक्षा के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों ने अपने समाधान दिए, जिससे वे अपने अधिकार और सरकारी पद के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।कार्यक्रम के दौरान प्रो कल्पना चतुर्वेदी, प्रो आशीष कुमार,‌ डा चंद्रवीर सिंह, नितेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो अमित अग्रवाल ने किया।इस अवसर पर छात्राओं ने आगरा कॉलेज से रजामंदी बाजार तक एक जन जागरण रैली का भी आयोजन किया।

Related Articles

आगरा

Agra News: Spicy Sugar shines at “Jashn-e-Glamour” in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में “जश्न-ए-ग्लैमर” में चमका स्पाइसी शुगर का जलवा.तालियों से गूंज उठा...

आगरा

Agra Weather: Cold wave likely in Agra, weather department says it will be very cold this time…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शीतलहर के आसार, मौसम विभाग ने कहा—इस बार कड़ाके की...

आगरा

Agra News: Agra’s AQI exceeded 200 at 8 pm…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की हवा खतरनाक. रात 8 बजे एक्यूआई 200 के पार. सबसे...

आगरा

Agra News: Band owner and singer beaten up during wedding procession in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारात के दौरान फरमाइश का गाना नहीं बजने पर बैंड...

error: Content is protected !!