आगरालीक्स.....आगरा में रिश्वत लेते हुए जिला उद्योग केंद्र के वरिष्ठ क्लर्क को किया गया अरेस्ट। क्लर्क को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने के बाद जेल भेज दिया है। #agralocalnews# #sendjail# #takingbribe# #DistrictIndustriesCentreagra#

आगरा में यमुना पार में जिला उद्योग केंद्र है। दयालबाग निवासी यशपाल सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन, आगरा ईकाई में शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि वे ठेकेदार हैं, वे व्यावसायिक बिजली कनेक्शन के लिए फाइल तैयार कराते हैं, इस फाइल पर जिला उद्योग केंद द्वारा एनओसी दी जाती है। इसके बाद कनेक्शन मिलता है। यशपाल सिंह ने आरोप लगाया था कि उन्होंने मैसर्स दीपक इंजीनियरिंग वक्र्स, फाउंड्री नगर की पत्रावली तीन जून को जिला उद्योग केंद्र भेजी थी। केंद्र के वरिष्ठ लिपिक वेद प्रकाश ने एनओसी देने के लिए 15 हजार रुपये मांगे, इसके बाद 11 हजार रुपये लेकर एनओसी देने के लिए तैयार हो गए। शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने गोपनीय जांच की, इसमें शिकायत सही मिले।
11 हजार रुपये लेते दबोचा
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक कुशलवीर सिंह ने बताया कि पूरी प्लानिंग के तहत यशपाल सिंह ने शुक्रवार को दोपहर एक बजे क्लर्क वेद प्रकाश से फोन पर बात की, उसने दो बजे एनओसी के लिए केंद्र पर आने के लिए कहा। दावा किया गया है कि यशपाल सिंह ने क्लर्क को 500 500 के 22 नोट दिए, पहले से खड़े भ्रष्टाचार निवारण संगठन आगरा ईकाई के सदस्यों ने क्लर्क वेद प्रकाश को दबोच लिया। हार्थों को सोडियम कार्बेट से धुलवाया गया, जिससे हाथों पर गुलाबी रंग हो गया। थाना एत्माउददौला में मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ क्लर्क वेद प्रकाश को जेल भेज दिया।