Wednesday , 15 July 2026
Home आगरा Agra News: Diwali fair will be organised at Sadbhavna Park in Kamla Nagar, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Diwali fair will be organised at Sadbhavna Park in Kamla Nagar, Agra…#agranews

489

आगरालीक्स…आगरा में कमला नगर के सद्भावना परार्क में लगेगा दीपावली मेला. उपयोगी वस्तुओं के स्टॉल के साथ-साथ बच्चों के लिए झूले तमाशे होंगे आकर्षण का केंद्र

कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की आगरा जिला (ब्रज प्रांत) शाखा द्वारा कुटुंब प्रबोधन पर आधारित दीपावली आनंद मेला 11 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 3:00 बजे से कमला नगर स्थित सद्भभावना पार्क में लगाया जाएगा। बुधवार को कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में उक्त जानकारी देते हुए मेला के मुख्य संरक्षक मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने आयोजकों के साथ मेले के आमंत्रण पत्र का विमोचन कर शहरवासियों को मेले में आमंत्रित किया।

उन्होंने बताया कि संस्कार भारती द्वारा कुटुंब प्रबोधन के अंतर्गत पारिवारिक भावनाओं को पुष्ट करने, परस्पर स्नेह भाव बढ़ाने और बाल-युवा-वृद्ध सबको जोड़ने के नेक उद्देश्य से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर सबका मार्गदर्शन करने के लिए सीए प्रमोद चौहान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। पूर्व राष्ट्रीय साहित्य संयोजक राज बहादुर सिंह राज ने बताया कि मेले में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सजीव मचीय प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। सांस्कृतिक प्रस्तुति करने के इच्छुक बच्चे उनसे रजिस्ट्रेशन के लिए 97617 66633 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं मेला संरक्षक आशीष अग्रवाल ने बताया कि दीपावली आनंद मेले में चाट-पकौड़ी, स्वादिष्ट व्यंजनों और उपयोगी वस्तुओं के स्टॉल के साथ-साथ बच्चों व महिलाओं के लिए झूले-तमाशे का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टॉल्स पर खान पान एवं वस्तुओं की खरीद कूपन द्वारा होगी। कूपन के साथ लकी ड्रॉ की टिकट मिलेगी जिनसे 50 सामान्य एवं 03 बड़े पुरस्कार निकाले जायेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग दीप प्रज्ज्वलन करेंगे। योगेश अग्रवाल (एपी ज्वेलर्स) मुख्य अतिथि रहेंगे।

जिला महामंत्री यतेन्द्र सोलंकी ने बताया कि भारतीय संस्कृति और सनातनी मूल्यों से जोड़ने व प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने की दृष्टि से मेले में रंग भरो, थाल सज्जा, कलश सज्जा, ऐतिहासिक पात्रों पर आधारित विविध वेश, शंख बजाओ और रामायण पर आधारित सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिनमें छात्र-छात्राएँ, बहनें व महिलाएँ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Preparations begin for the famous fairs held in the month of Sawan in Agra.

आगरालीक्स…आगरा में सावन में लगने वाले मेलों की तैयारियां, मंदिर और मेला...

आगरा

Agra News: An out-of-control car crashed into a shop in Agra; three injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अनियंत्रित कार दुकान में घुसी. कार सवार तीन लोग घायल....

आगरा

Agra Accident News: Six-year-old girl dies after being hit by a bike in Agra…#agranews

आगरालीक्स…दुखद, आगरा में छह साल की बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर....

आगरा

Agra News: Tree plantation held at Shyamalal Saraswati Shishu-Vidya Mandir…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्यामलाल सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर में हुआ पौधरोपण, प्रबंध समिति की...

error: Content is protected !!