Friday , 4 September 2026
Home आगरा Agra News: DM again said that roadways buses should not stop at Water Works and Abu Ullah Dargah…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: DM again said that roadways buses should not stop at Water Works and Abu Ullah Dargah…#agranews

197

आगरालीक्स…डीएम ने फिर कहा वाटर वर्क्स और अबु उलाह दरगाह पर बिल्कुल न रुकें रोडवेज बसें. सड़क खोदकर मरम्मत न करने पर भी जताई नाराजगी. दिए ये आदेश

जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति तथा वाणिज्य बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सर्व प्रथम बेलनगंज लोहे के पुल पर लाइटिंग की व्यवस्था सुचारू रूप से न होने से दुर्घटना की आशंका बने रहने के प्रकरण पर बताया गया कि रेलवे को कार्य आगणन/ड्राइंग प्रेषित किया गया है स्वीकृत के बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा।नामनेर चौराहे पर डिवाइडर हटाने के प्रस्ताव पर यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि डिवाइडर हटाए जाने से समस्या समाधान नही होगा की रिपोर्ट दी गई जिलाधिकारी ने एसीपी को मौके पर जाकर स्थिति देख कर ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में खतैना रोड लोहा मंडी थाने के बगल से जलकल विभाग द्वारा पाइप लाइन डालकर 04 माह से सड़क रीस्टोर न करने के प्रकरण में बताया गया कि सीसी डालकर मरम्मत कार्य करा दिया गया है जल्द डामरीकरण का कार्य किया जाएगा।बैठक में बताया गया कि संजय पैलेस में जनकपुरी आयोजन के बाद कुछ कार्य साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग के कार्य शेष रह गए थे जिन्हें अभी तक पूर्ण नहीं किया गया है नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस हेतु आगणन तैयार किया गया है निविदा आदि का कार्य पूर्ण कर कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। बैठक में श्री पंकज अग्रवाल मंडल अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने बताया कि जेनरेटर उद्योग फाउंड्री नगर के व्यापारियों को बेलनगंज बाजार में सामान क्रय करने आना जाना रहता है लेकिन यमुना के लोहे के पुल पर दोनो तरफ भारी ट्रकों से आवागमन अवरुद्ध होने से व्यापार प्रभावित होता इस प्रकरण पर जिलाधिकारी ने एसीपी ट्रैफिक को मौके पर जाकर समस्या समाधान की कार्य योजना बनाने यातायात नियमित करने तथा वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए, पंकज अग्रवाल ने बताया कि मल्होत्रा नर्सिंग होम सामने एमजी रोड पर मार्ग में पोल होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल पोल हटाने के निर्देश दिए।

बैठक में तिवारी गली रावतपाड़ा में सीवर की समस्या तथा एमजी रोड पर भिखारियों की समस्या को रखा, जिलाधिकारी ने संबंधित को इस हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी वाणिज्य बंधुओं से पॉलिथीन के उपयोग पर पूर्ण रोक लगाने तथा जन जागरूकता के प्रयास करने की सभी से अपील की।

तत्पश्चात जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक हुई बैठक में, औद्योगिक क्षेत्र-फाउण्ड्री नगर, आगरा में प्रकाश व्यवस्था, सड़क निर्माण / मरम्मत, साफ-सफाई विषयक बिंदु पर विचार किया गया, जिसमें बताया गया कि टोरंट पॉवर के विद्युत पोल सड़क के बीच में आ रहे हैं जिलाधिकारी ने टोरंट अधिकारियों से कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा डीवीवीएनएल के समन्वय से पोल हटाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम द्वारा उद्यमियों को दिए गए संपत्ति कर नोटिसों को निरस्त करने के प्रकरण पर अलग से नगरायुक्त की अध्यक्षता में बैठक कर समाधान के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को वाटरवर्कस तथा भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर बसों के अभी भी ठहराव पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की, तथा जुर्माना लगाना तथा अन्य प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में सिकंदरा इंडस्ट्रियल साइट-सी में जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने के बाद समुचित रोड मरम्मत न करने तथा नए कनेक्शन में प्रगति न होने तथा बैठक से अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता के वेतन पर रोक लगाने तथा कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

बैठक में एडीए सचिव श्रीमती गरिमा सिंह,अपर नगरायुक्त सुरेन्द्र यादव संयुक्त आयुक्त उद्योग, श्री अनुज कुमार, एसीपी ताज सुरक्षा श्री अरीब अहमद , पंकज अग्रवाल, विजय सामा,आगरा व्यापार मंडल के सदस्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

error: Content is protected !!