Friday , 5 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: DM, Agra inspected night shelters and urged people to avoid sleeping in the open…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: DM, Agra inspected night shelters and urged people to avoid sleeping in the open…#agranews

261

आगरालीक्स…आगरा में कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर सो रहे लोगों के पास पहुंचे डीएम. नजदीक के रैन बसेरों में जाने की अपील की. रैन बसेरों में भी जाकर देखी व्यवस्थाएं..दिए ये निर्देश

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शीत लहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए शहर में बने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत संचालित रैन बसेरा तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जहां भी रैन बसेरे बने हैं, उनके लिए मुख्य मार्गों पर साइन बोर्ड लगाए जाएं ताकि लोगों को उन्हें ढूंढने में कोई कठिनाई न हो। शहर के प्रमुख स्थानों पर ठंड से बचाव हेतु अलाव की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।जिले में आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर रैन बसेरों व अलाव की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत संचालित रैन बसेरा तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया एवं बनाए गए रैन बसेरों की स्थिति का जायजा लिया व ठहरने की व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रैन बसेरों की स्थिति को मौके पर देखा तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में अलाव की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि शीत लहर के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो सके।

जिलाधिकारी ने रैन बसेरों का निरीक्षण करते हुए संबंधित को रैन बसेरे में साफ सफाई, अलाव, प्रकाश व्यवस्था, गद्दा, पानी की व्यवस्था के अलावा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रैन बसेरे में आने वाले जरूरतमंद को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने फुटपाथ,पर असहाय बुजुर्गों व जरूरतमंद व्यक्तियों से संवाद व बात कर नजदीक के रेन बसेरे में आश्रय लेने की अपील की। जिलाधिकारी सर्व प्रथम आश्रय स्थल, राजामण्डी पहुंचे तथा रेनबसेरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, यहां फिरोजाबाद निवासी गौरी शंकर रूके हुये थे, उनसे बातचीत कर जानकारी प्राप्त की गयी,केयरटेकर नितिन को आवश्यक सफाई व्यवस्था के निर्देश दिये गये। तत्पश्चात जिलाधिकारी आश्रय स्थल, जीवनी मण्डी पहुंचे तथा उपलब्ध सुविधाओं, रेन बसेरे में निवासित लोगों की जानकारी ली, रैन बसेरे में जयपुर की रहने वाली महिला प्रतिक्षा गुर्जर से व्यवस्थाओं की जानकारी करने पर उसके द्वारा संतोषजनक स्थिति बताई गयी। मौके पर आश्रय स्थल अच्छी तरह से मेंटन पाया गया। जिलाधिकारी ने द्वितीय तल के हाॅल में शीशे बदले जाने के मौके पर निर्देश दिए ।

जिलाधिकारी ने आश्रय स्थल पर लगे फायर सेफ्टी उपकरणों को चैक कर एक्सपायरी इत्यादि चैक करने को मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने आश्रय स्थल एस0एन0 मेडीकल काॅलेज रोड का निरीक्षण किया, फायर सेफ्टी उपकरण आदि की मरम्मत के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी आश्रय स्थल जिला अस्पताल पहुंचे,रैन बसेरा में नियमित उचित साफ सफाई व्यवस्था कराये जाने अनावश्यक सामान हटाने, ताला खुला रखने एवं बाशवेशन ठीक कराने तथा कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के निर्देश एस0आई0सी0 को दिये गये।
जिलाधिकारी ने एम0जी0 रोड,रावली चैराहा, एवं नालबंद चैराहा के आस-पास क्षेत्रों में भ्रमण कर निराश्रित जरूरतमंद लोगों से रैन बसेरे में आश्रय लेने की अपील की। निरीक्षण में फुटपाथ पर राजी पत्नी सोनी निवासी नगला पदी, आगरा एवं मुहम्मद सलीम पुत्र शाकिर हुसैन निवासी 4 ए कटारा पठानन जिला फिरोजाबाद से संवाद कर उनसे समीप के सेल्टर होम में रूकने हेतु कहा गया। साथ ही नगरायुक्त को फुटपाथ पर सोने बालों को अभियान चलाकर शेल्टर होम में पहॅुचवाने के निर्देश दिये गये ।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी नगर निकायों में सार्वजनिक स्थलों पर समुचित लगातार अलाव जलवाए जाएं, जिससे ठंड से बचाव करते हुए आमजन, यात्रियों एवं राहगीरों को राहत मिल सके। उन्होंने अपील की कि शीतलहर के दृष्टिगत कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए तथा सभी नगर निकायों में संचालित रैन बसेरों का आश्रय लेकर ठंड से बचें। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है साथ ही आवश्यकतानुसार अतिरिक्त व्यवस्था भी की जा रही है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रैन बसेरा को नियमित रूप से 24 घंटे खुला रखने और सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ताकि जरूरतमंद लोग कभी भी आश्रय ले सकें। कोई भी व्यक्ति रात्रि के समय सड़क के किनारे रोड पटरी, डिवाडर, खुले आसमान के नीचे सोता न पाया जाये, आमजनमानस को शीतलहर से बचाव हेतु शहरी क्षेत्र में निम्नलिखित शेल्टर होम/रेन बसेरे बनाये गये हैं यथा राजामण्डी रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित शेल्टर होम (हरीपर्वत साइड), खंदारी में चुंगी चौकी शेल्टर होम, पीर कल्यानी ताज प्रेस क्लब के पास स्थित शेल्टर होम, जीवनी मण्डी शेल्टर होम, फिरोजाबाद रोड़ स्थित पुरानी चौकी चुंगी शल्टर होम, हाथरस रोड़ धर्मकांटा के पीछे स्थित शेल्टर होम, वाटर वर्क्स के सामने जीवनी मण्डी रोड़ स्थित शेल्टर होम, छलेसर गाटा सं० 239 निकट नगर निगम पोखर स्थित शेल्टर होम, छीपीटोला तांगा स्टेण्ड के निकट स्थित शेल्टर होम, लोहामण्डी स्थित नगर निगम जोन कार्यालय में बना शेल्टर होम, ताजगंज स्थित तांगा स्टेण्ड के पास बना शेल्टर होम तथा देवरी रोड चुंगी चौकी स्थित शेल्टर होम।जिनमें आमजनमानस के रूकने हेतु निःशुल्क व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध है।

जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति रात्रि के समय सडक के किनारे रोड पटरी, डिवाडर, खुले आसमान के नीचे सोता न पाया जाये, यदि कोई ऐसा व्यक्ति मिलता है, तो उसको नजदीक शेल्टर होम्स/रेन बसेरे की जानकारी दें या वहां तक पहुँचायें, जिससे शीतलहर से व्यक्ति को राहत मिल सकें। निरीक्षण में नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

error: Content is protected !!