आगरालीक्स…आगरा में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग. कमरे में से रहे वृद्ध की मौत
आगरा के थाना एकता क्षेत्र की राम रघु रेसीडेंसी में एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. कमरे में सो रहे 80 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई. आग बुझी तो उनका शव कमरे से निकला. परिजनों में कोहराम मच गया.थाना एकता क्षैत्र में रामरघु रेसीडेंसी है. यहां के डी 10 में मशीचरण पुत्र मुरलीधर उम्र करीब 82 वर्ष रहते थे. परिजनों के अनुसार रात में वह कमरे में हीटर चला करके सो गए थे. सुबह साढ़े चार बजे इनके कमरे से आग लगी देखी. शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग आ गए और आग को बुझाया लेकिन अंदर इनका शव मिला. परिजनों के अनुसार रात को संभवत: शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है जिससे दम घुटने से उनकी मौत हुई है.