Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: DM did a surprise inspection of the counting venue, took stock of the preparations…#agranews
आगरा

Agra News: DM did a surprise inspection of the counting venue, took stock of the preparations…#agranews

117

आगरालीक्स…आगरा में 4 जून को चुनावों की मतगणना. डीएम ने किया मतगणना स्थल का औचक निरीक्षण, लिया तैयारियां का जायजा

जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी द्वारा लोक सभा क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी हेतु निर्धारित मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मण्डी समिति, खेरागढ का औचक निरीक्षण कर मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना स्थल को भीषण गर्मी के दृष्टिगत रखते हुए अच्छे तरीके से कवर किया जाए, साथ ही साथ उसमें शीतलता के लिए आवश्यक उपकरण आदि लगाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बैरिकेट कराने के साथ-साथ जाली लगाकर सुरक्षित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना कार्मिकों के साथ-साथ विभिन्न राजनैतिक दलों के मतगणना एजेंटों के उपयोग हेतु शीतल जल एवं मोबाइल टॉयलेट, की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने व्यवस्थापक को निर्देश दिए कि मतगणना कार्मिकों एवं मतदान एजेंटों के आने जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाये जाएं, साथ ही उन पर संकेतकों द्वारा मार्ग को चिन्हित किया जाए, इसके अलावा उन्होंने मतगणना के दौरान मशीनों को लाने व ले जाने के लिए अलग से मार्ग की व्यवस्था की जाए, जिसमें किसी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा। साथ ही साथ निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जायें, जिससे उनके मूवमेंट की निगरानी सुचारू रूप से की जा सके।

उन्होंने आरओ टेबल, मतगणना टेबल आदि को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार स्थापित कराने के निर्देश दिए तथा मतगणना के आंकड़ों को फीड करने के लिए कम्प्यूटर आदि की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए, साथ ही साथ उन्होंने मतगणना के दौरान विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग से पत्राचार के निर्देश दिए एवं वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जनरेटर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।

इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार सिंह व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेन्द्र सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!