आगरालीक्स…आगरा के पालीवाल पार्क में बन रहा गार्डन आफ नॉलेज होगा बहुत खास. डीएम ने टाउन हॉल पुस्तकालय और सिटी म्यूजियम में चल रहे कराये जा रहे निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्यों किया निरीक्षण.
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने रविवार को नगर निगम द्वारा, पालीवाल पार्क में टाउन हॉल पुस्तकाल एवं सिटी म्यूजियम में कराये जा रहे निर्माण व सौंदर्यीकरण विकास कार्यों तथा पालीवाल पार्क में बन रहे “ज्ञानोदयन”/गार्डन ऑफ नॉलेज” के विकास,सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित को दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम द्वारा, पालीवाल पार्क में टाउन हॉल पुस्तकाल एवं सिटी म्यूजियम में कराये जा रहे निर्माण व सौंदर्यीकरण विकास कार्यों का जायजा लिया, जिसमें बताया गया कि ग्राउंड फ्लोर पर टाउन हॉल पुस्तकालय का जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है जिसमें आगरा के प्राचीन मोहल्ले तथा उनसे जुड़ा इतिहास यथा बजीरपुरा उससे जुड़े स्वतंत्रता आंदोलन की गतिविधियां,दरेसी, राजामंडी, किनारी बाजार आदि को म्यूरल वॉल पर प्रदर्शित किया जाएगा, लाइब्रेरी में आने वाले पाठकों को डिजिटल व अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं को प्रदान किया जाएगा, प्रथम तल पर सिटी म्यूजियम संबंधी कार्य प्रगति पर हैं, लाइब्रेरी में ओपन ऑडिटोरियम, फंसाड लाइटिंग आदि का कार्य चल रहा है, जिलाधिकारी ने संबंधित से ले-आउट प्लान के माध्यम से प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी ली, जिलाधिकारी ने फर्श में उच्च गुणवत्ता की टाइल्स, सीटिंग अरेंजमेंट, फोटो गैलरी आदि के बारे में संबंधित को दिशा निर्देश दिए उन्होंने लाइब्रेरी में दीमक हेतु ट्रीटमेंट व्यवस्था भी सुनिश्चित करने गुणवत्तापूर्ण, ससमय कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी नगर निगम द्वारा पालीवाल पार्क में बन रहे “ज्ञानोदयन”/गार्डन ऑफ नॉलेज के विकास, सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे, जिलाधिकारी ने निर्माणदाई संस्था से विकसित किए जा रहे पार्क के बारे में जानकारी तलब की जिसमें बताया गया कि ज्ञानोदयन”/गार्डन ऑफ नॉलेज पार्क में प्राचीन ऋषि विज्ञानियों यथा आर्यभट्ट,, सुश्रुत, बराहमिहिर, चरक, वेदव्यास आदि की मूर्तियों, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों जिनका संबंध आगरा शहर से रहा है की मूर्तियों से सुसज्जित होगा, गार्डन ऑफ नॉलेज में 560 मीटर का एक वॉकिंग ट्रैक का निर्माण किया गया है, वॉल म्यूरल, रेन वाटर सिस्टम तथा सौंदर्यीकरण के प्रस्तावित कार्य प्रगति पर हैं। जिलाधिकारी ने मॉर्निंग वॉकर्स के लिए योगा प्लेटफॉर्म विकसित करने तथा वॉकिंग ट्रैक आदि के बारे में दिशा निर्देश दिए, जिलाधिकारी ने कार्य की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने, उद्यान विभाग से समन्वय कर सौंदर्यीकरण के कार्यों को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। निरीक्षण में, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री जुबेर बेग,अपर नगरायुक्त श्री शिशिर कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण कंसल्टेंट एजेंसी आदि मौजूद रहे।
