Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: DM orders to install CCTV cameras in all cow shelters within three days, and ensure proper supply of straw and water…#agranews
आगरा

Agra News: DM orders to install CCTV cameras in all cow shelters within three days, and ensure proper supply of straw and water…#agranews

313

आगरालीक्स…आगरा में 12 स्थायी तो 78 अस्थाई गौशालाएं. डीएम के आदेश तीन दिन के अंदर सभी गौशालाओं में लगें सीसीटीवी, भूसा व पानी की हो पूरी व्यवस्था. बर्ड फ्लू की रोकथाम को लेकर भी की समीक्षा

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में बुधवार को निराश्रित गौवंशों, गौशालाओं के प्रबन्धन तथा पक्षियों में एन्फ्लुएन्जा (बर्ड फ्लू) की रोकथाम के सम्बन्ध में कैम्प कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 90 गौशालायें संचालित है, जिनमें 12 स्थाई गौशालायें तथा 78 अस्थाई गौशालायें है। इनके अलावा 10 और गौशालायें है, जिनमें से 05 गौशालाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है और 05 गौशालाओं को हस्तान्तरित किए जाने की प्रक्रिया प्रचालित है।

उन्होने बताया कि जनपद की 68 गौशालाओं में विद्युत कनेक्शन स्थापित है और शेष 24 गौशालाओं में बजट के अभाव में जिलाधिकारी विद्युत कनेक्शन स्थापित नही कराया जा सका है, परन्तु वर्तमान में 22 गौशालाओं में जिला पंचायत के द्वारा विद्युत कनेक्शन स्थापित करा दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि शेष दो गौशालाओं में भी जल्द ही विद्युत कनेक्शन स्थापित करा दिया जाये। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये कि जनपद की सभी गौशालाओं का हरित चारे के लिए भूमि लिंक की जाये ताकि गौवंशों को भूसे के साथ ही हरित चारा भी दिया जा सके।

उन्होने यह भी निर्देश दिये कि सभी गौशालाओं में स्थाई शैड के अलावा भी अस्थाई शैड की व्यवस्था की जाये साथ ही उन्होने यह भी निर्देश दिये कि गौशालाओं में कार्मिकों की तैनाती, पेयजल व्यवस्था, भूसे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाये तथा गौशाला की बाउन्ड्री के पास वृक्षारोपण कराया जाये जिसमें नीम व बरगद का प्राथमिकता के साथ लगाया जाये। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियो के वृहद गौशालाओं तथा सभी खण्ड विकास अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली सभी गौशालाओं का 03 दिन के अन्दर निरीक्षण कर सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाये।

बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए भी की समीक्षा. कंट्रोल रूम नंबर जारी
बैठक में पक्षियों में एन्फ्लुएन्जा (बर्ड फ्लू) की रोकथाम के सम्बन्ध में बताया गया कि बर्ड फ्लू, जिसे एवियन फ्लू भी कहा जाता है, इन्फ्लूएंजा (फ्लू) एक प्रकार की वायरल बीमारी है जो ज्यादातर जंगली जल पक्षियों को संक्रमित करता है लेकिन घरेलू पक्षियों (मुर्गी) और अन्य जानवरों को संक्रमित कर सकता है। मनुष्यों को प्रभावित करने वाले सबसे सामान्य उपप्रकार ए(एच5एन1), ए(एच7एन9) और ए(एच9एन2) हैं। उन्होने बताया कि बर्ड फ्लू से प्रभावित होने पर पीडित को बुखार, खाँसी, गला खराब होना, मांसपेशियों में दर्द और थकान, श्वसन लक्षण, सिरदर्द, बहती नाक, नम आँखें, मितली और उल्टी, सांस लेने में दिक्कत, निमोनिया और एक्यूट श्वसन संकट सिंड्रोम (एआरडीएस) के संकेत और लक्षण दिखाई पडेगें। उन्होने बताया कि पशुधन विभाग द्वारा निदेशालय स्तर पर कंट्रोल रूम संचालित किया गया है जिसके सम्पर्क सूत्र 180018055141 व 05222741991 है। इसी प्रकार जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम संचालित है, जिसके सम्पर्क सूत्र 9456446462, 9837228551 तथा 9412607658 है।
उन्होने आगे बताते हुए सभी नागरिकों से अपील की है कि मृत पक्षी की सूचना तत्काल जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम को दे, कुक्कुट या कुक्कुट उत्पाद को अच्छी तरह पका कर ही खायें, कुक्कुट पक्षियों के पालने के स्थान / फार्म के आस-पास जैव सुरक्षा, साफ-सफाई, डिस्इन्फेक्शन करें, एन्टीसैफ्टिक लोशन से हाथ को अच्छी तरह से धोयें, संक्रमित होने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा खाये। इसके अलावा उन्होने यह भी बताया कि मृत पक्षी को छुए नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें, जिन क्षेत्रों में बर्ड फ्लू की सूचना प्राप्त हो उसके आस-पास भ्रमण न करें, संक्रमित पक्षियों के सीधी संपर्क में आने से बचें तथा हाथों से दाना आदि न खिलाएं, कुक्कुट या अन्य पक्षियों को खुले वाहनो में परिवहन न करें।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पुलिस विभाग, वन विभाग, पंचायतीराज विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये गये कि सभी सम्बन्धित विभाग शासन द्वारा दिये गये निर्देशों को अक्षरसः पालन करना सुनिश्चित करें और एन्फ्लुएन्जा (बर्ड फ्लू) की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाते हुए जनपद को एन्फ्लुएन्जा (बर्ड फ्लू) मुक्त बनाये रखें। बैठक में अपर मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी अरूण श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी दिलीप कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए रेनू कुमारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Three ACPs transferred from Agra Police Commissionerate, six officers given charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव. एसीपी सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, शेष मणि...

आगरा

Agra Live News: Free leg artery stenting for a diabetic patient under the Incurable Scheme in SNMC, Agra

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में आई डायबिटीज से ग्रस्त महिला. पैर को खून...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!