आगरालीक्स…बच्चे के जन्म के बाद उसे बीमारियों से बचाए रखने के लिए न जाने कितने टीके लगवाए जाते हैं लेकिन क्या आपने घर के बुजुर्गों का टीकाकरण कराया ? नहीं तो पढ़ें ये कितना जरूरी…
आगरा में जब हमारे घर में नवजात की किलकारी गूंजती है तो हम किस तरह उसका ख्याल रखने में जुट जाते हैं। जन्म के बाद से ही पूरे साल में उसे बीमारियों से बचाने के लिए न जाने कितने ही टीके लगवाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यह घर के बुजुर्गों के लिए भी जरूरी है। ज्यादातर लोग इस बारे में नहीं जानते बुजुर्गों को भी ग्रेसफुली जीने के लिए टीकाकरण की आवश्यकता होती है।
हमने इस बारे में जीरिएटिक सोसायटी के अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ से बात की। डॉ. कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अगर आप चाहते हैं कि आप खुद या आपके माता-पिता रोग मुक्त जीवन जीएं, तो उनके लिए टीकाकरण जरूरी है। आज की तनाव भरी जिंदगी इंसान को जवानी में ही बुढ़ापे वाली बीमारियां दे रही है। ऐसे में बुढ़ापे में क्या हाल होगा, यह सोच कर ही सिहरन होती है। उम्र बढ़ने पर बीमारियों से कई तो अवसाद तक के शिकार हो जाते हैं। लेकिन बुढ़ापे में भी खुद को बेचारा बनाए रखने के बजाए ग्रेसफुल तरीके से जीवन के इस गोल्डन पीरियड को इंजॉय किया जा सकता है। और यह तभी संभव है जब हम 30 की उम्र पार करते ही बुढ़ापे के लिए प्लानिंग (शारीरिक, मानिसक, आर्थिक और कानूनी रूप से) शुरू कर लें।
बुढ़ापे मे लगवाई जानी वाली वैक्सीन
— इनफ्ल्यूएंजा। इसका टीका बुजुर्गों को हर वर्ष लगवाना चाहिए।
— निमोनिया। यह दो तरीके से लगवाया जा सकता है। पहला पांच साल में एक बार और दूसरा जीवन भर के लिए।
— टिटनेस व डिप्थीरिया के लिए टी-डेप। यह टीका पांच वर्ष में एक बार लगवाना जरूरी है।
— हर्पीजोस्टर। यह टीका जीवन में एक बार ही लगता है।
65 की उम्र के बाद डॉक्टरी सलाह के साथ डोज जरूरी
आम तौर पर होने वाली बीमारियां फ्लू, हैपेटाइटिस-ए, हैपेटाइटिस-बी होती हैं। इन हालतों को देखते हुए कुछ टीका 65 साल की उम्र के बाद देनी जरूरी हो जाता है। बच्चों को चाहिए कि उनके अभिभावक यह टीका लें ताकि वह लंबी और सेहतमंद जिंदगी जी सकें।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Do you know that like children
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Dr. Atul Kulshrestha
- Dr. Atul Kulshrestha Agra
- Dr. Atul Kulshrestha Dayal Bagh
- Dr. Atul Kulshrestha in Agra
- Dr. Atul Kulshrestha in Dayal Bagh
- Geriatric Society agra
- Geriatric Society In agra
- Geriatric Society of India
- Geriatric Society of India agra
- there is an organization in Agra for advice...#agra
- vaccination is also necessary to protect the elderly from diseases