आगरालीक्स…आगरा में धूप और गर्मी ने बेहाल कर दिया है, हालांकि हवाओं का आंशिक असर है, एक दिन बाद बारिश के आसार, जानें आगरा का मौसम
आगरा में धूप और गर्मी ने बेहाल कर दिया है। हालांकि दो दिन से हवाओं ने तापमान में आंशिक रूप से असर जरूर डाला है लेकिन यह काफी नहीं है। सुबह—शाम ही सड़कों पर लोग नजर आ रहे हैं। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसर जाताा है। बाजार तक खाली हो जा रहे हैं।
आगरा में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री जबकि न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस पर रहा। यह कल से थोड़ा कम है लेकिन गुरूवार को फिर बढ़ जाएगा। गुरूवार को तापमान अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पर रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल आते जाते रहेंगे। इसके एक दिन बाद यानि 19 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई गई है। आंधी—बारिश और तेज हवाओं के साथ तापमान में कमी की भी संभावना है।
बुधवार को सुबह से ही आसमान में सूरज निकल आया था। दोपहर होते-होते सूरज की किरणें तन झुलसाने लगीं।