आगरालीक्स…सुहागरात पर ही पत्नी की यह हकीकत देख शॉक्ड रह गया डॉक्टर पति. आरोप में कहा—मेरे साथ हुआ धोखा, दर्ज कराया मुकदमा
आगरा में एक डॅकटर ने अपनी नई नवेली दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. डॉक्टर का आरोप है कि सुहागरात वाले दिन ही दुल्हन ने उससे 50 लाख रुपये की डिमांड की और न देने पर धमकाने लगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये है मामला
डॉक्टर थाना शाहगंज क्षेत्र का का रहने वाला है. उसने पुलिस को बताया कि वह पहले से शादीशुदा है लेकिन पहली पत्नी ने उसे धोखा दे दिया था जिसके बाद वैवाहिक वेबसाइट पर उसे अपने लिए नई जीवनसाथी मिली जिससे उसने शादी कर ली. सबकुछ ठीक था लेकिन सुहागरात वाले दिन जब वह अपनी पत्नी के पास कमरे में पहुंचा तो वहां पत्नी का अलग व्यवहार नजर आया. उसने पुलिस को बताया कि पत्नी ने उससे तुरंत 50 लाख रुपये की डिमांड की. रकम न देने पर वो उसे धमकी देने लगी. पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि जिस लड़की उसे उसने शादी की उसने खुद को शिक्षिका और अध्यापिका बताया. इस वजह से वह शादी करने के लिए राजी हो गया लेकिन सुहागरात को ही पत्नी 50 लाख रुपये मांगने लगी. पैसे न देने पर पत्नी ने बताया कि उसका एक भाई पुलिस विभाग में दरोगा है और वो उसे नहीं छोड़ेगी. इससे वह दहशत में आ गया. फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.