Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Iron traders of Agra will unite, strategy will be made against harassment of departments…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Iron traders of Agra will unite, strategy will be made against harassment of departments…#agranews

246

आगरालीक्स…20 सालों से नई लोहामंडी बनाने का प्रयास चल रहा है, जिससे यहां की समस्याएं दूर होकर व्यापार बढ़े लेकिन व्यापारियों का होता है शोषण. अब एकजुट होंगे लोहा व्यापारी

लोहा व्यापारी अपनी हर समस्या के लिए अब एकजुट होकर काम करेंगे। सम्बंधित विभागों द्वारा उत्पीड़न के विरुद्ध रणनीति तैयार करने के साथ हर समस्या में एक दूसरे के साथ खड़े नजर आएंगे। नई लोहामंडी विकसित करने पर तेजी से कार्य करने जैसे विषयों पर चर्चा के साथ आज आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया।

सुन्दरकाण्ड पाठ से पूर्व लगातार 25 वर्षों से एसोसिएशन के अध्यक्ष का पदभार सम्भाल रहे मुकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि पिछले 20 वर्ष से नई लोहामण्डी विकसित करने के प्रयासरत हैं। जिससे व्यापारियों व संकरे क्षेत्र में स्थित लोहामंडी के क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ व्यापार का ग्राफ भी बढ़ सके। जीएसटी द्वारा छापेमारी की आड़ में होने वाले व्यापारियों के शोषण के खिलाफ मिलकर आवाज उठाई जाएगी। कहा कि जीएसटी ऑफिस में व्यापारियों के बैठने के लिए व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं ओवरलोडिंग के नाम पर आरटीओ विभाग, ट्रैफिक पुलिस, थाना व चौकी पुलिस द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है।

एसोसिएसन के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गोयल, महामंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र मंगल ने कहा कि ऐसी स्थिति में एसोसिएशन के पदाधिकारी मामले तुरन्त वरिष्ठ अधिकारियों का हस्तक्षेप सुनिश्चित कराएंगे। सही माल को भी रोकने पर विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही के लिए एकजुटता के साथ का काम करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से अंजुल जैन, संजय गोयल, आशीष, अग्रवाल, मोहित गोयल, सिद्धार्थ जैन, विपुल जैन, मनोज जैन, पदम अग्रवाल, गिरीश गर्ग, पवन गोयल, उमेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, योगेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

संगीतमय सुन्दरकाण्ड में बही भक्ति की गंगा
श्रीराम के उद्घोष और वीर हनुमान के जयकारों के साथ लोहा व्यापारी एसोसिएशन द्वारा सुन्दर काण्ड का पाठ का आयोजन भी किया गया। सुन्दरकाण्ड पाठ का शुभारम्भ अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने एसोसिएसन के पदाधिकारियों संग श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मण्डली के सदस्यों ने ढोलक, मंजीरों के संगीत पर भजनों के साथ सुन्दरकाण्ड की चौपाईयों को ऐसे पिरोया कि हर भक्त भक्ति में झूमने लगा। भक्ति का ऐसा माहौल जहां श्रीराम नाम के रत्न खूब लूटे एसोसिएशन के सदस्यों ने। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्यों ने परिवार के साथ भाग लिया। सुन्दरकाण्ड पाठ के बाद श्रीराम व वीर हनुमान की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!