Thursday , 22 January 2026
Home हेल्थ Agra News: Doctors celebrated New Year as National Youth Day in Agra
हेल्थ

Agra News: Doctors celebrated New Year as National Youth Day in Agra

आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया नव वर्ष. न्यू ईयर सेलीब्रेशन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिखरे भारतीय संस्कृति रंग

एक ओर जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के रंग बिखरे थे वहीं देश के विकास में युवाओ को सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा भी थी। मौका था सिकन्दरा बोदला डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित न्यू ईयर सेलीब्रेशन का। इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच, आगरा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित व पूर्व अध्यक्षों में डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. डीवी शर्मा, डाक्टर जेएन टण्डन, डॉ. अशोक शिरोमणी, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. शरद गुप्ता ,सचिव डॉक्टर मुकेश, कोषाध्यक्ष डॉक्टर अमित, आईएमए उपाध्यक्ष डॉक्टर योगेश सिंघल ,डाक्टर सीमा , डाक्टर संध्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

डॉ. पंकज नगायच ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को सशक्तिकरण बहुत आवश्यक है, जो विवेकानन्द के बताए मार्ग पर चलने से ही सम्भव है। डॉक्टर मुकेश ने कहा की सब साथ मिल सभी पांवों को मनाते हैं ये खासियत है. आईएमए के पूर्व अध्यक्षों ने नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ युवा चिकित्सकों को संयम और ईमानदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। इस वर्ष शहर ने चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी जिन विभूतियों को खोया, उन्हें एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. शरद गुप्ता को पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

इसके उपरान्त शुरु हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का धमाल।संस्कृतिक सचिव डॉ. अंजना , डॉ. ज्योति ने संचालन किया, आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ. अमित, डॉ. ज्योति, डॉ. मुकेश, डॉ. अंजना, डॉ. अरुण जैन, डॉ. संध्या जैन, डॉ. अनूप अम्बेश ने कपल डांस कर खूब तालियां बटोरी। ग्रुप डांस में डॉ. बीएस बघेल, डॉ. अमित मित्तल, डॉ. मुकेश चौधरी व रैम्प वॉक में चिकित्सकों ने फैशन के खूब जलवे बिखेरे। बच्चों में लवन्या, याश्वी व आदित्य ने मनमोहक प्रस्तुति दी। रश्मी सोलंकी ने मनोरंजक गेम खिलवाए।। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष डॉ. अमित मित्तल ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर संदीप अग्रवाल, डाक्टर नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. दर्षा, डॉ. संगीता चतुर्वेदी, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. विष्णु रावत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

हेल्थ

If you are unable to conceive despite regular attempts, Consult Dr. Poornima Singh at Pushpanjali Hospital in

आगरालीक्स…नियमित प्रयास के बाद भी गर्भ नहीं ठहर रहा तो जांच जरूरी....

हेल्थ

Agra Local News: Centers of Excellence for surgical practice will be established in Agra and Aligarh divisions…#agranews

आगरालीक्स…आगरा और अलीगढ़ मंडल में बनेंगे सर्जिकल प्रैक्टिस के लिए सेंटर आफ...

हेल्थ

Agra News: For the first time, atrial septal defect (ASD) device closure was successfully performed at SNMC…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के दिल में मौजूद...

हेल्थ

Blood Cancer-Consult Dr. Rohit Mangal at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स…बार—बार थकान और चक्कर आना सामान्य नहीं है, जांच जरूरी. आगरा के...

error: Content is protected !!