आगरालीक्स…आगरा में कोरोना काल में कोई वन मैन आर्मी बना तो किसी ने ड्यूटी पर जान गंवाई, डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों को थैंक यू कहा, भाव लिखे, स्पेशल फील कराया गया, डॉक्टर दीदी की अगुवाई में 500 पौधे रोपे गए.
आगरा में उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल में डाॅक्टर्स डे पर कोरोना योद्धाओं को सलाम किया गया। कोरोना की कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया और दूसरों की जान बचाते-बचाते अपनी जान गंवाने वाले चिकित्सकों के लिए स्टाफ, मरीजों और तीमारदारों ने कोट्स लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सुबह सात बजे अस्पताल के मुख्य द्वार से गुरूद्वारा गुरू का ताल तक वाॅकाथान हुई। इसमें सभी डाॅक्टर्स और स्टाफ हाथों में डाॅक्टरों, पर्यावरण और बेटियों के लिए स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लेकर चले। गुरूद्वारा गुरू का ताल में संत बाबा प्रीतम सिंह ने मानव जाति के लिए चिकित्सकों के योगदान की प्रशंसा की। अस्पताल के निदेशक डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने डाॅक्टर्स डे के इतिहास पर प्रकाश डाला। इसके बाद दस बजे से मेगा प्लांटेशन ड्राइव हुई। एमजी रोड पर मल्होत्रा नर्सिंग होम के सामने, उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल परिसर के बाहर, सूरज विहार काॅलोनी और गुरूद्वार के सामने तिकोनिया पार्क में लगभग 500 पौधे लगाए गए। अपराह्न तीन बजे से अस्पताल के सभागार में चिकित्सकों को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सर्वप्रथम सिग्नस मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल बिजनेस हैड वेस्टर्न यूपी प्रशांत बजाज ने उजाला सिग्नस हैल्थकेयर सर्विसेज के चेयरमैन प्रोबल घोषाल का संदेश पढ़कर सुनाया और उनकी ओर से अस्पताल कीं प्रमुख डाॅ. जयदीप मल्होत्रा, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डाॅ. आरसी मिश्रा, डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा, डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा को स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। वरिष्ठ चिकित्सकों ने युवा चिकित्सकों और स्टाफ को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। ब्रह्मकुमारी बहनों ने भी चिकित्सकों को सम्मानित किया। संचालन मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डाॅ. राजीव लोचन शर्मा ने किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक राकेश आहूजा, एचआर लवकेश गौतम, असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट आपरेशंस हरजीत सिंह सोढ़ी, रवि आदि मौजूद थे। आईएमए के साथ शाम को कैंडल मार्च कर चिकित्सकों को श्रद्धांजलि दी गई।

इन चिकित्सकों को किया सम्मानितम
डाॅ. आरसी मिश्रा, डाॅ. विजयवीर सिंह, डाॅ. मयंक बंसल, डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा, डाॅ. जयदीप मल्होत्रा, डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा, डाॅ. शेमी बंसल, डाॅ. मनप्रीत शर्मा, डाॅ. उमेश वर्मा, डाॅ. विशाल गुप्ता, डाॅ. पल्लव गुप्ता, डाॅ. राहुल गुप्ता, डाॅ. आकांक्षा अरोड़ा, डाॅ. एके मित्तल, डाॅ. आरएल शर्मा, डाॅ. ऋषभ प्रताप, डाॅ. केके झा, डाॅ. समीर भारद्वाज, डाॅ. वीनिश जैन, डाॅ. प्राची मेहता, डाॅ. संगीता, डाॅ. सुकुमार, डाॅ. सोनम, डाॅ. अनीता, डाॅ. आहद, डाॅ. टीपी पालीवाल, डाॅ. कनिष्क, डाॅ. आदित्य कुमार, डाॅ. आशीष, डाॅ. ओमेंद्र, डाॅ. राजेश, डाॅ. हर्ष, डाॅ. सुनील, डाॅ. इंद्रजीत, डाॅ. दिनेश राय।