नईदिल्लीलीक्स… भारत औऱ इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के पहले दिन टॉप आर्डर फेल। पंत औऱ जडेजा ने संभाला।
भारत के पांच बल्लेबाज 98 रन पर सिमटे
भारत औऱ इंग्लैंड के बीच एक मात्र टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया लेकिन भारत के टॉप पांच बल्लेबाज 98 रन पर ही आउट हो गए। पंत औऱ पुजारा ने पारी की शुरुआत की लेकिन वह 17 औऱ 13 रन बनाकर चलते बने। हनुमा बिहारी 20 रन बनाकर आउट हुए तो कोहली का बल्ला फिर रूठा रहा औऱ 11 रन बनाकर आउठ हो गए। घर के शेर श्रेयस अय्यर भी 15 रन बनाकर ढेर हो गए।
पंत 146 रन बनाकर आउट, इंग्लैंड ने ली राहत की सांस
इसके बाद मैदान में पंत और जडेजा की जोड़ी ने भारत को संभाला। ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ा। वह 146 रन बनाकर आउट हुए। समाचार लिखे जाने तक भारत ने छह विकेट पर 320 रन बना लिए। जडेजा और पंत के बीच 200 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई।