आगरालीक्स…आगरा में जब डॉक्टरों ने थामा माइक और अपने सुरों से ऐसा समां बांधा कि हर कोई इस सुरमयी शाम में खो गया. उजाला सिग्नस रेनबो में हुआ चिकित्सक सम्मान समारोह…
मरीजों का इलाज करने वाले हाथों ने जब आला छोड़कर माइक थामा तो अपने सुरों से समां बांध दिया। मौका था उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल द्वारा आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह एवं गुनगुनाती जिंदगी द्वारा सुरगीत संध्या का।
उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल द्वारा डाॅक्टर्स डे के उपलक्ष्य में एक शाम डाॅक्टर्स के नाम सम्मान समारोह एवं सुरगीत संध्या उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल के सभागार में आयोजित की गई। सर्वप्रथम प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि कीं प्रतिनिधि बहन रश्मि ने परमपिता परमात्मा को समर्पित तुमको निहारने को दिल ये चाहता है…. भजन से सुरगीत संध्या का आरंभ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि हाथरस से भाजपा विधायक अंजुला सिंह माहौर ने चिकित्सकों के बलिदान की सराहना की। कहा कि हर परिस्थिति में वे हमारे साथ होते हैं। यही वजह है कि देश और प्रदेश की सरकारें चिकित्सक वर्ग को सुरक्षित माहौल देना चाहती हैं।
मुख्य अतिथि का स्वागत उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल कीं निदेशक डाॅ. जयदीप मल्होत्रा ने किया। उन्होंने चिकित्सकों और मरीजों के रिश्तों की मधुरता पर जोर दिया। इस विशेष अवसर पर चेयरमैन उजाला सिग्नस हेल्थकेयर प्रोबल घोषाल ने अपने संदेश में सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि इस दिन को मनाने का उददेश्य चिकित्सा क्षेत्र में डाॅक्टरों के अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान जाहिर करना है। डायरेक्टर उजाला सिग्नस हैल्थकेयर डाॅ. सुचिन बजाज ने कहा कि वैसे तो पहले से ही डाॅक्टरों को जीवनदाता की संज्ञा दी गई है। कोरोना जैसी महामारी में भी डाॅक्टरों ने जिस तरह मरीजों की सेवा की उस बलिदान और समर्पण को सलाम है। समारोह में शहर की प्रतिष्ठित संस्था गुनगुनाती जिंदगी, रोटरी क्लब आॅफ आगरा ताज सिटी, रोटरी क्लब आॅफ आगरा ग्रेस की ओर से सभी चिकित्सकीय संगठनों की स्थानीय इकाईयों इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आगरा आॅब्स एंड गायनी सोसायटी, एसएन मेडिकल काॅलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, रेडियोलाॅजी, आॅर्थोपेडिक संस्थाओं, एसोसिएशन आॅफ सर्जन्स आॅफ आगरा, सीएमओ कार्यालय आदि संस्थाओं, अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल के चिकित्सकों को उनके विभाग को सम्मानित किया गया।

गुनगुनाती जिंदगी संस्था कीं संस्थापक सदस्य ललिता करमचंदानी और डाॅ. रश्मि त्रिपाठी, डाॅ. आशीष त्रिपाठी और सीनियर रोटेरियन शशि शिरोमणि, रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के संजय बंसल, डाॅ. शरद गुप्ता, डाॅ. अशोक शिरोमणि, रोटरी क्लब आगरा ग्रेस कीं शीनू कोहली आदि ने चिकित्सकों का अभिनंदन किया। वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डाॅ. आरसी मिश्रा ने कभी-कभी मेरे दिल में, डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा, डाॅ. अनुज त्यागी, संजय डंग ने जब कोई बात बिगड़ जाए, डाॅ. आशीष त्रिपाठी ने रिम-झिम गिरे सावन, डाॅ. रजत कपूर ने कुछ तो बता जिंदगी, डाॅ. अमोल शिरोमणि ने तू ही तो जन्नत मेरी, शीनू कोहली ने आज जाने की जिद न करो, संगीता कत्याल ने तू आता है सीने में, डाॅ. अनूप दीक्षित ने रेत प रनाम लिखने का क्या फायदा गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। वहीं डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा के बच्चों नीराली और नवकार ने शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया।
ये चिकित्सक हुए सम्मानित
डाॅ. जयदीप मल्होत्रा, डाॅ. आरसी मिश्रा, डाॅ. रेणुका डंग, डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा, डाॅ. डीवी शर्मा, डाॅ. शशिकांत वीवी, डाॅ. वीनिश जैन, डाॅ. वंदना कालरा, डाॅ. विनय तिवारी, डाॅ. संजीव वोहरा, डाॅ. प्रदीप शर्मा, डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा, डाॅ. मयंक बंसल, डाॅ. विजयवीर सिंह, डाॅ. मनप्रीत शर्मा, डाॅ. सेमी बंसल, डाॅ. सरिता दीक्षित, डाॅ. केशव मल्होत्रा, डाॅ. शैली गुप्ता, डाॅ. नीरजा सचदेव, डाॅ. लाखन सिंह गालव, डाॅ. मनोज शर्मा, डाॅ. मधुसूदन अग्रवाल, डाॅ. लक्ष्मीकांत शर्मा, डाॅ. अनूप खरे, डाॅ. राजीव लोचन शर्मा, डाॅ. विशाल गुप्ता, डाॅ. विजय गुप्ता, डाॅ. तरूण मित्तल, डाॅ. प्रेमाशीष मजूमदार, डाॅ. विशाल गुप्ता, डाॅ. विनय मित्तल, डाॅ. संजीव अग्रवाल, डाॅ. मानवेंद्र चैहान, डाॅ. आकांक्षा अरोड़ा, डाॅ. दीप्ति भारद्वाज, डाॅ. समीर भारद्वाज, डाॅ. हिमांशु यादव, डाॅ. प्रतुल सक्सेना, डाॅ. राघव सिंघल, डाॅ. रजत गोयल, डाॅ. हेमंत गोयल, डाॅ. तृप्ति सरन, डाॅ. प्रकाश पुरसनानी, डाॅ. अनिल राजन, डाॅ. हेमेंद्र अग्रवाल, डाॅ. विजय सिंघल, डाॅ. विष्णु अग्रवाल, डाॅ. पल्लव गुप्ता, डाॅ. राहुल गुप्ता, डाॅ. श्रद्धा, डाॅ. रजत कपूर, डाॅ. रोहित महेश गुप्ता, डाॅ. संजीव शर्मा, डाॅ. प्राची मेहता, डाॅ. संगीता, डाॅ. सुकुमार, डाॅ. सोनम,, डाॅ. चक्रेश, डाॅ. त्रिवेणी प्रसाद, डाॅ. पंकज जैन, डाॅ. करिश्मा गुप्ता।