आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों ने एनीमिया के बारे में लोगों को किया जागरूक. खून की कमी के कारण और उसकी रोकथाम के बारे में दीं जानकारियां
आज आईएपी आगरा द्वारा ” एनीमिया मुक्त भारत” अभियान के तहत सेंट्रल पार्क आवास विकास कॉलोनी सहित आगरा में विभिन्न स्थानों पर एनीमिया (खून की कमी) के बारे में एक जनजागरुकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें लोगों को खून की कमी के कारणों जिसमें लोगों के बदलते खान पान, उसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्परिणामों तथा उसकी रोकथाम के प्रयासों में अपने पुरातीन खान पान के बारे में लोगों को जानकारियां दी गईं।
सेन्ट्रल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. स्वाति द्विवेदी, डॉ. अरुण जैन, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. अतुल बंसल, डॉ. मनीष कुमार सिंह और डॉ. अमित मित्तल ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त सभी बाल रोग विशेषज्ञों ने अपने क्लिनिक पर लोगों को एनीमिया (खून की कमी) के बारे में जागरूक किया गया।