आगरालीक्स…आगरा में सात साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने बंद कमरे में ले गया युवक. करने लगा अश्लील हरकतें. मुकदमा दर्ज, आरोपी अरेस्ट
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने वाले आरोपी पड़ोसी युवक को अरस्ट किया गया है. उसने चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को अगवा लिया और बंद कमरे में ले गया. बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
ये है मामला
घटना शाहगंज क्षेत्र की है. यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी सात साल की बेटी गली मोहल्लों में बच्चों के साथ खेल रही थी. तभी पड़ोसी युवक वहां आ गया और बेटी को चॉकलेट दिलाने के बहाने बंद मकान में ले गया. वहां पर बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा. बेटी के शोर मचाने पर वहां से भाग गया. आरोपी ने इसके बाद फिर से यही हरकत की लेकिन इस बार बच्ची ने अपने परिजनों को बता दिया. पुलिस के अनुसार आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.