आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों ने स्टूडेंट्स को बताया—कैसे दिया जाता है सीपीआर. 200 छात्रों को दी ट्रेनिंग
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MOHFW) के तत्वावधान में चल रहे राष्ट्रव्यापी सीपीआर (CPR) जागरूकता सप्ताह के चौथे दिन, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रोफेसर प्रशांत गुप्ता जी के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
आज, एमडी जैन एचएसएस इंटर कॉलेज के लगभग 200 छात्रों को जीवन रक्षक सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण एसपीएम (सामाजिक और निवारक चिकित्सा) और एनेस्थीसिया विभाग द्वारा एनएलएस (NELS) टीम के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस जागरूकता अभियान में एसपीएम विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू का सहयोग रहा ।