आगरालीक्स….इसके खूबसूरत चेहरे पर मत जाना. अपनी अदाओं से कुंवारे लड़कों फंसाती है…फिर करती है ये काम…पुलिस की कस्टडी में भी मुस्कुरा रही…
मथुरा की रहने वाली एक लुटेरी दुल्हन को गुरुग्राम पुलिस ने अरेस्ट किया है. कुंवारों लड़कों की अपनी खूबसूरती में फंसाकर पहले शादी करती थी और फिर बाद में घर में से कैश, ज्वैलरी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी. हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने इस लुटेरी दुल्हन को अरेस्ट किया है. जींस टॉप में पकड़ी गई यह लुटेरी दुल्हन पुलिस कस्टडी में भी मुसकुरा रही थी.
इस लुटेरी दुल्हन का नाम काजल जो कि मथुरा के गोवर्धन की रहने वाली है. यूपी, हरियाणा और राजस्थान के कुंवारे लड़कों को फंसाकर उनसे शादी करती थी और फिर रुपये, गहने और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी. पिछले एक साल से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी. लेकिन काजल लगातार अपना ठिकारा बदलकर पुलिस को चकमा दे जाती थी. फर्जी शादी के मामले में काजल के पिता भगत सिंह, मां सरोज देवी, बहन तमन्ना और भाई सूरज पहले ही अरेस्ट किए जा चुके हैं.
गुरुग्राम से हुई अरेस्ट
पुलिस काजल की तलाश कर रही थी. राजस्थान के सीकर जले की पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और टेक्नोलॉजी की मदद से काजल का पुराना ठिकाना ट्रैक किया और गुरुग्राम पहुंची. वह गली नंबर 2 में अंकित नाम के व्यक्ति के घर किराए पर रह रही थी. पुलिस ने यहां से उसे दबिश देकर अरेस्ट कर लिया. पुलिस के अनुसार 26 नवंबर 2024 को ताराचंद नाम के व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था.