आगरालीक्स …..आगरा में डॉक्टर्स प्रीमियर लीग टी 20 में डॉक्टर्स लायंस ने डॉक्टर्स कोबरा को 10 विकेट से हराया।

डीपीएल टी 20 में शनिवार रात दुधिया रौशनी में एक मैच में डॉक्टर लायन ने डॉक्टर कोबरा को १० विकेट से हराया डॉ कोबरा के कप्तान आशीष जोहरी ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया डॉ कोबरा का ख़राब प्रदर्शन रहा डॉ करमबीर ने ३० रन और पुनीत जैन ने १८ रन बनाये पूरी टीम निर्धारित २० ओवर में 9 विकेट पर केवल १०४ रन बना सकी डॉ अपूर्व यादव ने ४ ओवर में एक मेदिन ओवर के ७ रन देकर ५ विकेट लिए जबाब में उतरी टीम ने १०५ रन मात्र ५ ओवर में बनाकर टूर्नामेंट में अपना स्थानदुसरे नंबर पर ले आयी डॉ अपूर्व यादव ने १७ बॉल में ४५ रन बनाये जबकि रोहित गुप्ता ने १८ बॉल में ५० रन बनाये मेन ऑफ़ द मैच डॉ अपूर्व यादव और फाइटर ऑफ़ मैच डॉ करम वीर रहे इस दौरान डॉ राजीव पचौरी डॉ जय बाबु डॉ गौरव गुप्ता डॉ कौशिक जैन डॉ संदीप जैन डॉ मनीष गोयल आदि उपस्थित रहे