आगरालीक्स…Agra News : अस्पतालों से भी इन्फेक्शन फैलने का खतरा रहता है इसलिए अस्पताल में जाएं तो सावधानी बरतें। एसएन मेडिकल कॉलेज के रेस्पिरेटरी मेडिसिन और माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम में चर्चा की गई। ( Agra News : Doctor’s, Paramedical staff prevent hospital acquired infection)
एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को एयर बोर्न इन्फेक्शन के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें टीबी सहित अन्य संक्रमण फैलने से कैसे रोका जा सकता है इसका प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने हॉस्पिटलों से फैलने वाले इन्फेक्शन को कम करने के लिए मिलकर काम करने के लिए कहा। विश्व स्वास्थ्य संगठन और एसएन मेडिकल कॉलेज की टीम ने हॉस्पिटल एक्वायर्ड इन्फेक्शन की रोकथाम के लिए बनाई गईं गाइड लाइन की जानकारी दी।