आगरालीक्स ….डॉक्टर्स के तीसरे टी 20 मुकाबले में मथुरा स्पार्टन ने 113 रन से डॉक्टर्स कोबरा को हरा दिया। डॉक्टर्स कोबरा की टीम एक भी विकेट नहीं ले सकी, बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी मथुरा स्पार्टन की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

शनिवार रात को सीएएस क्रिकेट एकेडमी, कुबेरपुर खेले गए डे नाइट टी 20 मुकाबले में मथुरा स्पार्टन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डॉ. आदित्य और डॉ. वी अस्थाना क्रीज पर उतरे, डॉक्टर्स कोबरा के गेंदबाजों पर चौके छक्के जड़े, सलामी जोड़ी को गेंदबाज आउट नहीं कर सके। डॉ. आदित्य ने 51 गेंदों में 16 चौके और छह छक्कों की बदौलत 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर्स कोबरा की टीम की शुरूआत खराब रही, सलामी बल्लेबाज डॉ. अंकित जैन बिना रन बनाए पवैलियन लौट गए। इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरता गया, चार खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। डा. कर्मवीर ने पाली को संभालने की कोशिश की और 30 रन बनाए। 16.1 ओवर में डॉक्टर्स कोबरा की टीम 79 रन पर आल आउट हो गई। डॉक्टर्स स्पार्टन के डॉ. बालकिशन, डॉ. दीपक अग्रवाल और डॉ. शक्ति ने दो दो विकेट लिए। मैन आफ द मैच डॉ. अस्थाना चुने गए, फाइटर आफ द मैच डॉ. कर्मवीर सिंह रहे।