आगरालीक्स …आगरा में गुर्दा रोगी की जान बचाई जा सके, डायलिसिस कराने में समस्या न आए इसके लिए शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में आज डायलिसिस स्टेशन सेंटर शुरू किया जा रहा है। जानें ।
शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज, सिकंदरा में 13 नवंबर को डायलिसिस स्टेशन का लोकार्पण किया जा रहा है। यह सेंटर अशोक अग्रवाल पूर्व चेयरमैन एवं प्रधान संपादक अमर उजाला समूह द्वारा उनके चारा स्वर्गीय शंकर लाल अग्रवाल पूर्व प्रभारी अमर उजाला अलीगढ़ की स्मृति में शुरू किया जा रहा है।

सभी को मिले इलाज
स्वर्गीय शंकर लाल अग्रवाल पूर्व प्रभारी अमर उजाला अलीगढ़ का 21 साल की उम्र में गुर्दा की बीमारी से जूझते हुए 13 नवंबर 1961 को निधन हो गया था। किसी और गुर्दा रोगी के लिए इलाज का अभाव न हो, वह अपना इलाज करा सके ओर गुर्दा रोगियों की जान बचाई जा सके, इसके लिए डायलिसिस स्टेशन शुरू किया जा रहा है। स्वर्गीय शंकर लाल अग्रवाल अमर उजाला समूह के संस्थापक व संपादक स्वर्गीय डोरीलाल अग्रवाल के सबसे छोटे भाई थी।