आगरालीक्स…आगरा के डॉ. अनिल वर्मा ने ताज महोत्सव में अपने सुरों से किया बप्पी लाहिरी को याद. मशहूर सिंगर हरिहरन से भी की मुलाकात…
आगरा के दिल्ली गेट स्थित डेंटज सर्जन डॉ. अनिल वर्मा ने शनिवार को अपने सुरों से ताज महोत्सव की महफिल में चार चांद लगाए. उन्होंने महान संगीतकार स्व. बप्पी लाहिरी को उनके गानों के जरिए याद किया. इस दौरान उन्होंने दो और गाने फिल्म टूटे खिलौने का माना हो तुम बेहद हसीं और फिल्म गैंगस्टर का ‘तू ही मेरी शब है सुबह है’ को भी गाया.

हरिहरन से भी मिले
डॉ. अनिल वर्मा शनिवार को मशहूर संगीतकार हरिहरन से भी मिले. डॉ. वर्मा ने उनसे संगीत को लेकर चर्चा भी की और उनसे संगीत के गुर भी लिए.