आगरालीक्स..आगरा में एक करोड़ 20 लाख रुपये के करीब के आटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से भरे ट्रक को चोरी करने वाले बदमाश दबोचे. माल सहित पकड़ में आए.
आगरा के एत्माद्दौला थाना में 22 मार्च को दिनेश कौशिक ने तहरीर दी कि 17 मार्च को उसकी कंपनी मेसर्स ओम लाजिटिक्स लिमिटेड द्वासरा ट्रक में 489 कार्टून बॉक्स जिसमें आटो पार्टस, इलैक्ट्रोनिक सामान भरा हुआ था, को लोड कराया था. इस माल को दादी से औरंगाबाद व देवास के लिए किया जाना था लेकिन 19 मार्च को सूचना मिली कि ट्रक माल सहित लापता हो गया है. पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया
एसएसपी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच की गई. आज एसओजी टीम व थाना एत्माद्दौला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रॉयल कट के पास चेकिंग की जा रही थी. मुखबिर से सूचना मिली कि 4 व्यक्ति झरनानाले केपास झाड़ियों में कार्टून बॉक्सों को एक ट्रक में लाद रहे हैं. इस पर पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची तो पुलिस ने दबिश देकर यहां से दो बदमाशों को अरेस्ट कर लिया जबकि दो फरार हो गए. पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो ट्रक व 436 अदद कार्टून बॉक्स बरामद किए.
पकड़े गए बदमाशों के नाम आश मोहम्मद और मोहम्मद इकबाल हैं. दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार कार्टून बॉक्सों में भरे हुए आटो पार्टस व इलेक्ट्रोनिक सामान मय माल मसक्का की अनुमानित कीमत एक कराड़ 20 लाख रुपये है.