आगरालीक्स ….आगरा में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही फैशन ब्लॉगर की अपार्टमेंट से नीचे फेंक कर की गई हत्या में महिला डॉक्टर थी शामिल, भेजा गया जेल, हत्याकांड की फिल्मी साजिश आई सामने।
आगरा ताजगंज स्थित ओमश्री प्लेटेनियम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट में फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह अपने दोस्त फिरोजाबाद निवासी विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 24 जून 2022 को रितिका सिंह के हाथ बांधकर चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट से नीचें फेेक दिया था, गले में कपड़े का फंदा था। हत्या के आरोप में पुलिस ने रितिका सिंह के पति आकाश गौतम निवासी फिरोजाबाद सहित काजल, कुसुमा, चेतना व अनवर को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।

पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे रितिका के माता पिता
पुलिस की कार्रवाई से रितिका सिंह के माता पिता संतुष्ट नहीं थे, उन्होंने एडीजी से शिकायत की थी। आरोप लगाए थे कि रितिका सिंह की हत्या में उसके दोस्त विपुल अग्रवाल जिसके साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में रह थी उसकी पत्नी दंत चिकित्सक डॉ. दीपिका अग्रवाल भी शामिल थी।
डॉ. दीपिका और आकाश गौतम की हुई थी फोन पर बात, भेजा जेल
इस मामले में पुलिस ने जांच की। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि जांच में सामने आया कि रितिका सिंह की हत्या से पहले और बाद में रितिका सिंह से आकाश गौतम ने बात की थी। रितिका सिंह अपने पति आकाश गौतम से अलग रह रही थी तो विपुल अग्रवाल अपनी पत्नी डॉ. दीपिक अग्रवाल से अलग होकर रितिका सिंह के साथ रह रहा था। इसलिए आकाश गौतम और डॉ. दीपिका साजिश में शामिल हो गई, अपनी ग्रहस्थी के लिए दोनों ने मिलकर हत्या कराई। इसी आधार पर पुलिस ने डॉ. दीपिका को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।