आगरालीक्स…आजादी के अमृत महोत्सव पर डॉ. एमपीएस ग्रुप ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा. रास्ते में गूंजे भारत माता की जय के जयकारे
आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में 15 अगस्त 2022 को डॉ.एमपीएस ग्रूप ऑफ़ इन्स्टीट्यूशंस के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, आगरा महानगर की सबसे विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. इंस्टीट्यंश के स्टूडेंट्स के साथ ही शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया. तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय के जयकारे गूंजते रहे. चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा और आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला है. हमें भी आने वाली पीढ़ी को इस आजादी के महत्व को बताना होगा.