आगरालीक्स…आजादी के अमृत महोत्सव पर उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्प्टिल में स्वास्थ्य कर्मी किए गए सम्मानित
उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत ध्वजारोहण के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। निदेशक डॉ जयदीप मल्होत्रा, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ आरसी मिश्रा, डॉ केशव मल्होत्रा, डॉ शशिकांत वीवी,डॉ अनूप खरे, डॉ वंदना कालरा, रीजनल बिजनेस हैड, वेस्टर्न यूपी सिग्नस मेडिकेयर प्रा. लि. प्रशांत बजाज, डॉ राजीव लोचन शर्मा, डॉ मनप्रीत शर्मा, डॉ सेमी बंसल, डॉ मयंक बंसल, डॉ रजत कपूर, डॉ उमेश वर्मा, डॉ एके मित्तल, डॉ आकांक्षा अरोड़ा, डॉ चन्द्रशेखर, डॉ ऋषभ प्रताप आदि ने ध्वाजारोहण के बाद कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर महाप्रबंधक राकेश आहूजा, लवकेश गौतम, तरुण मैनी आदि उपस्थित थे।