आगरालीक्स…आगरा में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में अध्यक्ष बने डॉ. नंदन सिंह. डॉ. राजवीर सचिव निर्वाचित. जानें पूरी कार्यकारिणी
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की आगरा शाखा में गुरुवार को चुनाव किया गया. इसमें कुल 144 वोटों में से 132 मत डाले गए. शाम को चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिया गया. इसमें डॉ. नंदन सिंह 77 वोटों के साथ अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किए गए हैं. इस पद पर डॉ. प्रमोद कुमार यादव को 21 और डॉ. कुंवर बहादुर सिंह को 34 मत मिले.
वहीं सचिव पद के लिए डॉ. राजवीर सिंह और डॉ. अजय कुमार यादव के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली. बाद में 69 वोट लेकर डॉ. राजवीर सिंह 6 वोटो से जीत गए. डॉ. अजय कुमार यादव को 63 मत मिले.
इनके अलावा उपाध्यक्ष सामान्य के दो पद पर डॉ. कृष्ण कुमार सिंह और डॉ. रविंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. वहीं महिला उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. सुप्रिया जैन भी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं. इनके अलावा सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी पद पर डॉ. मुकेश चौधरी, वित्त सचिव पद पर डॉ. उपेंद्र कुमार और सम्पादक पद पर डॉ. शरदचन्द्र केसरी भी निर्विरोध चुने गए हैं.
चुनाव अधिकारी डॉ. नगेंद्र कुमार गुप्ता और रिटर्निंग आफिसर डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति रहे.