आगरालीक्स…आगरा में बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक कदम. बेटी की गला काटकर की हत्या और खुद दी पुलिस को सूचना…दो दिन पहले भी घर से चली गई थी बेटी…जांच में जुटी पुलिस
आगरा में सनसनीखेज आनर किलिंग का मामला सामने आया है. थाना एकता क्षेत्र के पचगाई खेड़ा में एक पिता ने बेटी के प्रेस प्रसंग से नाराज होकर खौफनाक कदम उठाया. आरोप है कि पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या कर दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है.
दो दिन पहले घर से चली गई थी बेटी
पचगाई खेड़ा में रहने वाली एक युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती का पिता इस बात से नाराज था. बताया जाता है कि दो दिन पहलीे बेटी घर से चली गई थी जिसके कारण घर में तनाव था. बेटी के घर से जाने पर पिता ने पुतिलस को सूचना दी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन अगले दिन सुबह पिता अपनी बेटी को खुद लेकर थाने आ गया और बेटी के बयान दर्ज कराए थे. इसमें बेटी ने कहा था कि वह घर से झगड़ा करके निकल गई थी और स्वयं ही वापस आ गई.
पिता ने खुद दी पुलिस को बेटी की हत्या की सूचना
पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम को उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी. इसके बाद थाने आकर पिता ने खुद पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर थानाअध्यक्ष मौके पर पहुंचे तो बेटी की लाश बेड पर थी और उसके सिर और गर्दन पर चोरों के निशान थे. पिता की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.