आगरालीक्स…आगरा की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निहारिका मल्होत्रा को एआईसीओजी ने किया सम्मानित. फोग्सी भी करेगी सम्मानित
ऑल इंडिया कांग्रेस ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी (एआईसीओजी) की ओर से उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निहारिका मल्होत्रा को सम्मानित किया गया है। मुंबई में हुए समारोह में उन्हें अधुना प्रोजेक्ट, इमेजिंग साइंस कमेटी और प्रैक्टिकल ऑब्स कमेटी में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान मिला है।
डॉक्टर निहारिका मल्होत्रा ने गायनेकोलोजिस्ट की सर्वोच्च संस्था फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (फोग्सी ) के अधुना प्रोजेक्ट में काफी बेहतर काम किया है। मां और नवजात की अच्छी देखभाल के उद्देश्य से शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के तहत उन्होंने चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया। इसी तरह इमेजिंग साइंस और प्रैक्टिकल ऑब्स कमेटी में उनका विशेष योगदान है। महिला स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में सुधार उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डाॅक्टर मल्होत्रा की यह उपलिब्ध चिकित्सा समुदाय में नवोन्मेषक के रूप में स्थापित करती है।
आज फोग्सी करेगी सम्मानित
फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (फोग्सी ) 12 जनवरी को डॉक्टर निहारिका मल्होत्रा को सम्मानित करेगी। उन्हें महिलाओं में खून की कमी से होने वाली बीमारियों पर उल्लेखनीय कार्य करने के लिए स्वर्गीय एसएन जोशी ब्रदर ऑफ डॉक्टर लीला जोशी अवॉर्ड दिया जाएगा।